HomeJharkhandGiridihजनकपुर धाम की आध्यात्मिक यात्रा: पत्रकारों ने जाना पौराणिक स्थलों का महत्व,...

जनकपुर धाम की आध्यात्मिक यात्रा: पत्रकारों ने जाना पौराणिक स्थलों का महत्व, लिया पर्यटन स्थलों का जायजा

For The News Post4u.

GIRIDIH : नेपाल के मिथिलांचल क्षेत्र में स्थित जनकपुर धाम की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नजदीक से जानने के उद्देश्य से पत्रकार चंदन पांडे और नीतू कुमारी ने हाल ही में एक विशेष यात्रा की। इस दौरान उन्होंने जनकपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया और वहां की पौराणिक कथाओं व मान्यताओं को समझने का प्रयास किया।

यात्रा की शुरुआत पवित्र गंगासागर में स्नान से की गई, जिसके बाद वे जनकपुर धाम के विवाह मंडप पहुंचे — वह स्थान जहां भगवान श्रीराम और माता सीता सहित चारों भाइयों का पौराणिक विवाह हुआ था। इसके पश्चात उन्होंने श्रीराम जानकी मंदिर, स्वयंवर स्थल, और वह स्थल भी देखा जहां श्रीराम ने शिवधनुष को उठाकर तोड़ा था। इन धार्मिक स्थलों पर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।

इसके बाद दल ने कोहबर भवन का दौरा किया, जो सीता-राम विवाह के उपरांत का एक प्रमुख स्थल माना जाता है। साथ ही उन्होंने श्रीराम-जानकी माता संग्रहालय में विद्युत चलचित्र के माध्यम से मिथिला की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलकियों का अवलोकन किया।

यात्रा के दौरान उन्होंने रघुपति रेस्टोरेंट में स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया, जो जनकपुर की पारंपरिक पाकशैली की झलक देता है।

जनकपुर धाम की इस आध्यात्मिक यात्रा के बाद दल ने बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी स्थित उच्चैट भगवती मंदिर में भी मां भगवती के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस यात्रा में पत्रकार चंदन पांडे और शिक्षिका नीतू कुमारी के साथ पर्यटक नमिता कुमारी, आकाश कुमार, आरती कुमारी, सोनू कुमार, आर्यन और शानवी भी शामिल रहे। सभी ने इस यात्रा को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समझ का अनोखा अनुभव बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular