झारखंड : बजट सत्र 24 फरवरी से, सरकार की परीक्षा !

0:00

रिपोर्ट- परवेज़ आलम

झारखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा सामने आएगा और विपक्ष पूरी तैयारी के साथ सरकार को घेरने के लिए मैदान में उतरेगा, भाजपा मुख्य विपक्षी दल है पर पार्टी  अपने विधायक दल के नेता का नाम घोषित नहीं कर पाई है । ऐसे मे सत्ता पक्ष भाजपापर तंज़ कसने से नहीं चूकेगी ।

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र का बिगुल बज जाएगा। 25 फरवरी को पहली पारी में प्रश्नकाल और दूसरी पारी में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी।

बजट से पहले अनुपूरक बजट पर नजर

27 फरवरी को सरकार 2024-25 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके बाद दूसरी पारी में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद और सरकार की प्रतिक्रिया के साथ मतदान होगा। 28 फरवरी को अनुपूरक बजट पर चर्चा कर विनियोग विधेयक पारित होगा।

3 मार्च को होगा ‘बड़े बजट’ का ऐलान

1 और 2 मार्च को अवकाश रहेगा, लेकिन 3 मार्च को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। 4 मार्च से बजट पर बहस शुरू होगी, जिसमें पक्ष और विपक्ष खुलकर अपनी बात रखेंगे। 5 से 7 मार्च तक विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

होली के बाद विधेयकों की बरसात

8 और 9 मार्च को फिर से अवकाश रहेगा, और 10 व 11 मार्च को अनुदान मांगों पर बहस होगी। 12 से 16 मार्च तक होली और अन्य त्योहारों के चलते विधानसभा में सन्नाटा रहेगा। फिर 17 से 21 मार्च तक विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रहेगी।

22 और 23 मार्च को शनिवार-रविवार के चलते बैठक नहीं होगी। 24 मार्च को अनुदान मांगों पर बहस होगी, जबकि 25 और 26 मार्च को कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। 27 मार्च को सत्र का समापन होगा, जहां कुछ और विधेयकों और गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी।

बजट सत्र में क्या होगा खास?

इस बार का बजट सत्र कई मायनों में दिलचस्प होने वाला है। महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है, तो सरकार भी अपने कामकाज का बखान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। देखना होगा कि ये सत्र जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है!

 

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त
  • May 7, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह : डीसी रमनिवास यादव ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा…

Continue reading
गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज
  • May 7, 2026

0:00    ZRUCC सदस्य अरुण जोशी ने GM को लिखा पत्र द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह:  गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर स्थित सलेया रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

  • May 9, 2026
  • 212 views
गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

  • May 8, 2026
  • 358 views
गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

  • May 7, 2026
  • 210 views
जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

  • May 7, 2026
  • 415 views
गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

  • April 28, 2026
  • 528 views
झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर

  • April 26, 2026
  • 273 views
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर