HomeJharkhandGiridihझारखंड का निर्माण भाजपा ने किया है और भाजपा ही इसे संवारेंगी-...

झारखंड का निर्माण भाजपा ने किया है और भाजपा ही इसे संवारेंगी- शाहबादी

परवेज़ आलम

GIRIDIH :  गिरिडीह से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने कहा कि झारखंड का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने किया है और भाजपा ही इसे संवारेंगी । उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र  मोदी का सपना है कि झारखंड अग्रणी राज्यों में शामिल हो और यह तब ही साकार हो सकता है जब यहाँ भाजपा की सरकार बनेगी । उन्होंने मतदाताओं से मतदान के जरिए झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की रक्षा का आह्वान किया। श्री शाहबादी बुधवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र मे जनसम्पर्क के दौरान  विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुये उक्त बातें कही । उन्होने 20 नवंबर  को कमल फूल पर वोट देकर उन्हे विजय बनाने का लोगो से आशीर्वाद मांगा ।सभा मे उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर उन्हे समर्थन देने की बात कही ।

परिवारवाद पर निशाना साधते हुए श्री शाहबादी ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने  केवल अपने परिवारों की चिंता है, जबकि मोदी सरकार जनता के परिवारों की परवाह करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड  की सत्तारूढ़ इंडिया गंठबंधन की सरकार ने झारखंड  की जल, जंगल जमीन और संसाधनों को लूटा है । उन्होने  हेमंत सरकार पर पेपर लीक मामले में युवाओं का भविष्य खराब करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकारी नौकरियां अपने करीबी लोगों को दी है।  इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सिंकु सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजीत सिंह, चंद्रदेव यादव, पवन शर्मा, बृजेश चौधरी ,शशि सिन्हा ,शंकर पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular