HomeCrimeदिसंबर से हर मां-बहन को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए...

दिसंबर से हर मां-बहन को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए मिलेंगे-कल्पना सोरेन

परवेज़ आलम
GIRIDIH: झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक व गांडेय की विधायक कल्पना मुरमु सोरेन कहा कि झारखंड मे गठबंधन सरकार ने महिलाओं और समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने पर हर गरीब परिवार के खाते में अगले पांच साल तक हर साल एक लाख रुपए भेजे जाएंगे। श्रीमति कल्पना बुधवार को अपने विधान सभा क्षेत्र तेलोडीह मे एक जन सभा मे बोल रही थी । उन्होने अपने 5 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों की फेरिस्त गिनान्नते हुये अपने पक्ष मे वोट करने की अपील की
श्रीमति कल्पना ने कहा कि यदि उनकी सरकार दोबारा बनती है तो दिसंबर से हर मां-बहन को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का संकल्प दोहराया और अपने समर्थन में वोट की अपील की। कल्पना ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, और फिर से सरकार बनने पर अगले पांच वर्षों में हर साल प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में एक लाख रुपए भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular