झारखंड में अपराधी विधायकों की बढ़ती संख्या पर बड़ा सवाल !

0:00

परवेज़ आलम की रिपोर्ट…….

झारखंड विधानसभा में अपराधियों का जलवा!
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन झारखंड की राजनीति का चेहरा एक बार फिर दागदार हो गया है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में, 81 में से 43 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट चीख-चीख कर ये सच बयान कर रही है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध – शर्मनाक आंकड़े
चौंकाने वाला तथ्य ये है कि पांच विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले हैं। और हद तो तब हो गई, जब एक विधायक ने खुद बलात्कार के मामले (IPC 376) को अपने हलफनामे में स्वीकार किया।

हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप – खून-खराबे की राजनीति?
हत्या के मामले: दो विधायकों ने IPC 302 के तहत हत्या के मामले घोषित किए।
हत्या के प्रयास: 19 विधायकों ने IPC 307 के तहत हत्या के प्रयास के मामले कबूले हैं।
पार्टीवार अपराधीकरण का आंकड़ा – कौन है सबसे आगे?
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM):
34 विजयी उम्मीदवारों में से 12 (35%) पर आपराधिक मामले।
9 (26%) पर गंभीर अपराध।
भारतीय जनता पार्टी (BJP):
21 विजयी उम्मीदवारों में से 13 (62%) पर आपराधिक मामले।
11 (52%) पर गंभीर अपराध।
कांग्रेस (INC):
15 में से 8 (53%) पर आपराधिक मामले।
6 (40%) पर गंभीर अपराध।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD):
4 में से 4 (100%) पर आपराधिक मामले।
तो क्या ऐसे होंगे जनता के प्रतिनिधि?
ADR की ये रिपोर्ट सिर्फ आंकड़े नहीं, एक आईना है जो दिखाता है कि राजनीति का अपराधीकरण किस हद तक बढ़ चुका है। सवाल ये उठता है कि ऐसे ‘माननीय’ क्या जनता के हितों की रक्षा करेंगे या अपने ‘आपराधिक करियर’ को आगे बढ़ाएंगे?

  • The News Post4u

    Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

    Related Posts

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त
    • May 7, 2026

    0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह : डीसी रमनिवास यादव ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा…

    Continue reading
    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज
    • May 7, 2026

    0:00    ZRUCC सदस्य अरुण जोशी ने GM को लिखा पत्र द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह:  गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर स्थित सलेया रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

    • May 9, 2026
    • 216 views
    गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

    गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

    • May 8, 2026
    • 358 views
    गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

    • May 7, 2026
    • 210 views
    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

    • May 7, 2026
    • 417 views
    गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

    झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

    • April 28, 2026
    • 529 views
    झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

    सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर

    • April 26, 2026
    • 273 views
    सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर