झारखंड में लागू नहीं होंगे UCC, CAA और NRC- हेमंत सोरेन

0:00

झारखंड दिवस के रूप में मना समारोह.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार के प्रमुख एजेंडों को सीधे नकारते हुए साफ कर दिया है कि झारखंड में समान नागरिक संहिता (UCC), नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू नहीं किया जाएगा।  दुमका में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में पार्टी ने 50 सूत्री प्रस्ताव पारित करते हुए यह बड़ा ऐलान किया। झामुमो का स्थापना दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। पार्टी का पूरा कुनबा इस खास मौके पर दुमका में मौजूद रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी का झंडा फहराकर 46वें स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

झामुमो का केंद्र से दो-दो हाथ का मूड!

झामुमो ने सिर्फ CAA-NRC-UCC पर ही नहीं, बल्कि कोयला रॉयल्टी मद के 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया का मुद्दा भी उठाया। पार्टी ने साफ कर दिया कि इस रकम को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष जारी रहेगा और कानूनी मोर्चे पर भी केंद्र से लड़ाई लड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सत्ता में वापसी के बाद झामुमो अपने कोर एजेंडे पर कायम रहेगा। पार्टी ने 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने, संताल परगना काश्तकारी अधिनियम (SPT एक्ट) और छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT एक्ट) को और मजबूती देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

झारखंड में होनी चाहिए PSU कंपनियों का मुख्यालय।

झामुमो ने झारखंड में काम कर रही कंपनियों के मुख्यालय को राज्य में लाने की मांग को फिर से दोहराया। पार्टी का कहना है कि कोल इंडिया और दामोदर घाटी निगम (DVC) जैसी कंपनियां झारखंड से संसाधन निकालकर मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन उनका मुख्यालय यहां नहीं है। झामुमो का मानना है कि इन कंपनियों के मुख्यालय झारखंड में लाने से राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। झामुमो ने अपने पारंपरिक गढ़ संताल परगना को बचाने और भाजपा की सेंधमारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का संकेत दिया है।

स्थापना दिवस समारोह झारखंड दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस मौके  पर झारखंड सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे। इनमें मंत्री सुदिव्य सोनू, हफीजुल हसन, दुमका सांसद नलिन सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन ,मथुरा महतो, स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू, आलोक कुमार सोरेन, लुईस मरांडी और उदय शंकर सिंह जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं ।

 छह जिलों से उमड़ी भीड़, सुरक्षा रही चाक-चौबंद।
इस मेगा इवेंट में संथाल परगना के सभी छह जिलों—दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा से भारी संख्या में कार्यकर्ता और जनता शामिल हुई। इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दुमका जिला पुलिस बल के अलावा अन्य जिलों से भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। गांधी मैदान में करीब 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था , जिनमें कांस्टेबल से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल थे।

चार्टर प्लेन से पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चार्टर प्लेन से दुमका पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया और प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे अपने खिजुरिया स्थित आवास पहुंचे, जहां कुछ समय विश्राम करने के बाद वे गांधी मैदान पहुंचे और समारोह की शुरुआत की।

भाजपा को बड़ा झटका, दिनेश चौधरी झामुमो में शामिल।

झामुमो को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला पदाधिकारी और अनगड़ा निवासी दिनेश कुमार चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

झामुमो के इस ऐतिहासिक स्थापना दिवस ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया, बल्कि झारखंड की सियासत में भी एक मजबूत संदेश दिया कि पार्टी की पकड़ आज भी उतनी ही मजबूत है!

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • April 16, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.   कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य…

Continue reading
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह
  • April 14, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जरीडीह [ पचम्बा ] में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 104 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 235 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 200 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 300 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 469 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 520 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह