JMM ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

0:00

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने ‘अधिकार पत्र’ के रूप में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।इसे पार्टी के वरिष्ठ नेताने रांची में पेश किया। इस घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और निवेशकों के लिए कई वादे किए गए हैं।
मुख्य वादों में किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण, धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने, और महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा शामिल है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में, झामुमो ने जरूरतमंद परिवारों के लिए 15 लाख रुपये तक की “अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना” शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही, राज्य में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए गरीब परिवारों को सात किलोग्राम चावल और दो किलोग्राम दाल तथा 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।
इसके अतिरिक्त, राज्य के निवेशकों के लिए भी घोषणा पत्र में सहारा इंडिया के पीड़ितों के लिए न्यायिक और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया है। जिन निवेशकों की मृत्यु हो चुकी है या आत्महत्या की स्थिति में पहुंचे हैं, उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। पार्टी ने सहारा पीड़ितों की लड़ाई सर्वोच्च न्यायालय से लेकर संसद तक लड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया है।
उद्योग, शहर एवं पर्यटन के क्षेत्र में, झामुमो ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना शुरू करने का वादा किया है, जिसके तहत उद्यमियों को 5 करोड़ रुपये तक का ऋण मिल सकेगा। राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और एनपीएस खाते में जमा राशि वापस लाने के प्रयास का वादा भी किया गया है।
खेल और रोजगार में भी विशेष कदमों की घोषणा की गई है, जिसमें पंचायत से राज्य स्तर तक विभिन्न खेल पदों का सृजन कर हज़ारों स्थानीय युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने की योजना बनाई गई है।

  • The News Post4u

    Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

    Related Posts

    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
    • June 5, 2026

    0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

    Continue reading
    बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग
    • June 4, 2026

    0:00 The News Post4U Desk रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। उनके वरीय आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

    • June 11, 2026
    • 40 views
    गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

    • June 5, 2026
    • 163 views
    SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

    बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

    • June 4, 2026
    • 60 views
    बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

    SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

    • June 4, 2026
    • 65 views
    SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

    हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

    • June 3, 2026
    • 64 views
    हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

    गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग

    • June 3, 2026
    • 93 views
    गिरिडीह में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, तीन मंजिला मकान की छत पर लगी आग