HomeJharkhandGiridihलायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन ने बिरहोर छात्रावास के बच्चों के साथ बांटा...

लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन ने बिरहोर छात्रावास के बच्चों के साथ बांटा खुशियों का स्वाद

By The News Post4u.

गिरिडीह: समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन  ने  ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान के अंतर्गत बिरहोर समुदाय के बच्चों के साथ भोजन साझा किया। कार्मेल स्कूल के समीप स्थित उत्कर्ष बिरहोर छात्रावास में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 35 बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक दोपहर का भोजन परोसा गया।

भोजन मिलने पर बच्चों के चेहरे की मुस्कान इस सेवा की सफलता को बयां कर रही थी। बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए क्लब के सदस्यों ने न सिर्फ उन्हें भोजन कराया, बल्कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।

इस सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष सुमित भूदोलिया, सचिव बिनीत केडिया, कोषाध्यक्ष पुनीत खंडेलवाल सहित धीरज खेतान, सोनल खंडेलवाल, सुरभि खेतान, शशांक अग्रवाल, शुभम केडिया, प्रिया भूदोलिया और हर्षित केडिया जैसे सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की यह पहल न केवल जरूरतमंद बच्चों के लिए मददगार रही, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे समाज के जिम्मेदार नागरिक सामूहिक प्रयास से सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। क्लब की यह पहल सेवा, सहयोग और सद्भावना की मिसाल बन गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular