HomeJharkhandGiridihमहिला मतदाताओं ने भी इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया है-एक्सिस माय इंडिया

महिला मतदाताओं ने भी इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया है-एक्सिस माय इंडिया

परवेज़ आलम

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अब 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल का दौर शुरू हो चुका है। ‘और अन्य एजेंसियां बता रही हैं कि झारखंड में किसकी सरकार बन सकती है।
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला वोटरों को लुभाने में सफल रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन को 45% वोट मिलने का अनुमान है, जिसमें से 47% महिलाएं और 43% पुरुष हैं। वहीं एनडीए के पक्ष में 37% वोट जाने का अनुमान है, जिसमें महिला वोटर केवल 35% हैं। क्या महिला वोटरों ने इस बार झारखंड की सियासत में निर्णायक भूमिका निभाई है?
झारखंड के युवा मतदाताओं ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भरोसा जताया है। 18-25 साल के 46% और 26-35 साल के 48% वोटर इंडिया गठबंधन को समर्थन देते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वर्ग में एनडीए को क्रमश: 33% और 34% वोट मिलने की संभावना है।
एक्सिस माय इंडिया की भविष्यवाणी के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन 53 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े (41 सीटें) को पार कर सकता है। वहीं एनडीए को 25 सीटों पर सिमटने का अंदेशा है। JLKM और अन्य के खाते में क्रमश: 2 और 1 सीट जा सकती हैं। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो झारखंड की कुर्सी पर हेमंत सोरेन की वापसी तय मानी जा रही है।
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक  उत्तरी छोटा नागपुर की 25 सीटों में NDA को 11, INDIA को 12 वहीं JLKM को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
संथाल परगना की 18 सीटों पर NDA को 3 तो INDIA को 15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
दक्षिणी छोटा नागपुर की 15 सीटों में NDA को 3 तो INDIA को 12 सीटें मिलने का अनुमान है।
कोल्हान की 14 सीटों में NDA को 5 तो INDIA को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
पलामू प्रमंडल की 9 सीटों में एनडीए-3, इंडिया-5, अन्य को 1 सीट।
 7 एग्जिट पोल्स का हाल
• मैटराइज: एनडीए को 42-47 सीटें, इंडिया को 25-30
• पी मार्क: इंडिया 37-47 और एनडीए 31-40 के बीच।
• टाइम्स नाउ जेवीसी: कांटे की टक्कर; एनडीए 40-44, इंडिया 30-40
• पीपल्स पल्स: एनडीए 50 पार; इंडिया 16-23।
• एआई एग्जिट पोल: एनडीए 36-41, इंडिया 39-44।
• एक्सिस माय इंडिया: इंडिया गठबंधन को 53, एनडीए को 25

* CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 45 से 50 सीटें, जेएमएम गठबंधन को 35 से 38 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाती दिख रही हैं।

झारखंड का फाइनल फैसला
81 सीटों पर ईवीएम में बंद फैसले का इंतजार सबको है। एग्जिट पोल्स का झुकाव कभी इंडिया तो कभी एनडीए की ओर दिखता है। लेकिन असली तस्वीर 23 नवंबर को खुलेगी। तो तब तक इंतजार कीजिए, सोचिए, और देखिए। ये चुनाव सिर्फ झारखंड का नहीं, भारत की राजनीति का आईना भी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular