मनमोहन सिंह के निधन पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज ने किया शोक व्यक्त

0:00

NEW DELHI : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर से लोग उनके अद्वितीय योगदान को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार थे। उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य जैसे मनरेगा, राइट टू फूड, राइट टू एजुकेशन, आरटीआई और आधार पहचान पत्र जैसे कदम आज भी देश के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

डॉ. अहमद ने याद किया कि अपने राजनीतिक जीवन के दौरान, जब वे एकीकृत बिहार में कांग्रेस के सक्रिय नेता थे, उनकी मुलाकात डॉ. मनमोहन सिंह से पटना में हुई थी। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह से समय-समय पर सीखने का अवसर मिला। वे दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। भले ही वे कम बोलते थे, लेकिन उनके काम ने हमेशा उनकी सोच और दृष्टिकोण को बखूबी व्यक्त किया। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।”

डॉ. मनमोहन सिंह के द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए डॉ. अहमद ने कहा कि उनका नेतृत्व और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनका शांत और स्थिर स्वभाव उन्हें एक महान नेता और आदर्श व्यक्तित्व बनाता है।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग
  • June 23, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट फॉर यू  डेस्क गिरिडीह । वर्ष 2027 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल करने तथा सभी जातियों की जाति आधारित…

Continue reading
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
  • June 5, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

  • June 23, 2026
  • 93 views
ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

  • June 11, 2026
  • 95 views
गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

  • June 5, 2026
  • 262 views
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

  • June 4, 2026
  • 104 views
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

  • June 4, 2026
  • 110 views
SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला

  • June 3, 2026
  • 113 views
हार्डकोर इनामी नक्सली नेमचंद महतो को 8 वर्ष की सजा, आर्म्स एक्ट मामले में अदालत का फैसला