HomeDhanbadप्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे की कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो...

प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे की कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक की स्थिति गंभीर

चर्चित यूट्यूबर मनोज डे की फॉर्च्यूनर कार का एक सड़क हादसा हो गया है। यह घटना तिसरा थाना क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ के पास हुई, जहां उनकी कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय मनोज डे स्वयं कार में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि कोई अन्य व्यक्ति उनकी गाड़ी चला रहा था।

हादसे की तस्वीरों से साफ है कि मनोज डे की कार को भी काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि मनोज डे एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोअर्स हैं। हाल ही में, योग गुरु रामदेव बाबा ने उन्हें अपने आश्रम में बुलाकर सम्मानित भी किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular