HomeJharkhandमैट्रिक पेपर लीक मामला: कोडरमा में दो गिरफ्तार, गढ़वा में तीन नाबालिगों...

मैट्रिक पेपर लीक मामला: कोडरमा में दो गिरफ्तार, गढ़वा में तीन नाबालिगों पर FIR; ऑनलाइन कोचिंग कनेक्शन सामने आया

मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक: राज्यभर में छापेमारी तेज, कई गिरफ्तार

मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन की विशेष टीम के साथ साइबर पुलिस और सीआईडी इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह और जमशेदपुर में लगातार कार्रवाई जारी है। गढ़वा में तीन नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि कोडरमा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों छात्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोह और उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में पढ़ते हैं।

ऑनलाइन कोचिंग सेंटर से जुड़े तार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए तीनों नाबालिगों का संबंध एक ऑनलाइन कोचिंग सेंटर से है, जो कर्नाटक के उडुपी से संचालित होता है। छात्रों ने बताया कि उनके भाई और बहन ने विज्ञान का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा था। इस मामले में भवनाथपुर पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक शाहिद अंसारी और सात छात्रों को हिरासत में लिया है। पूछताछ अभी जारी है। वहीं, जमशेदपुर में भी एक छात्र को नकल सामग्री (पुर्जा) के साथ पकड़ा गया है।

आगामी परीक्षाओं की भी जांच जारी

कोडरमा, गढ़वा और गिरिडीह में पेपर लीक प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष ने इन जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी लीक हुए हैं या नहीं। यदि कोई नई जानकारी सामने आती है, तो प्रशासन आगामी परीक्षाओं को लेकर आवश्यक कदम उठाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular