HomeJharkhandGiridihदसवीं बोर्ड पेपर लीक: गिरिडीह से मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

दसवीं बोर्ड पेपर लीक: गिरिडीह से मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

जैक प्रश्न पत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने सोमवार तड़के सुबह 4 बजे नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित एक मकान में छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 10 बजे तक चली और एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जैक पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी न्यू बरगंडा के उक्त मकान में रहकर पढ़ाई करने के साथ-साथ प्रश्न पत्र लीक करने में भी संलिप्त थे।

एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विज्ञान के प्रश्न पत्र बरामद किए हैं। इसके अलावा, कई मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कोडरमा ले जाया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं और पेपर लीक कैसे किया जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular