HomeJharkhandमैट्रिक और इंटर के एडमिट कार्ड आज से जारी,7 लाख से ज्यादा...

मैट्रिक और इंटर के एडमिट कार्ड आज से जारी,7 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने घोषणा की है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। परिषद ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के एडमिट कार्ड परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर 11 फरवरी से पहले उन्हें वितरित करें। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, और बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में स्कूल प्रबंधन की यह जिम्मेदारी होगी कि सभी छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएं।

इस बीच, वित्त रहित संघर्ष मोर्चा ने सुझाव दिया है कि यदि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार स्कूल प्रधानाचार्यों को दिया जाना चाहिए। इससे छात्रों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकेगा और समय की भी बचत होगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में 4,11,536 छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा में 3,31,616 छात्र शामिल होंगे। कुल मिलाकर, लगभग 7.83 लाख छात्र इन परीक्षाओं में भाग लेंगे।

link for Admit Card
https://jacexamportal.in/

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular