रघुवर दास की घर वापसी:बीजेपी की राजनीति में फिर इंट्री !

0:00

RANCHI : ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, तो नजारा देखने लायक था। बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। जैसे ही दास एयरपोर्ट से बाहर आए, फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया गया। जमशेदपुर से भी कई समर्थक इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने पहुंचे थे।

अव्यवस्था के बीच नेता-कार्यकर्ताओं का मिलन। 
एयरपोर्ट के बाहर भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ देर के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया। लेकिन रघुवर दास ने सब्र से 15 मिनट तक कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। चेहरे पर मुस्कान और दिल में आभार लिए, दास वहां से अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हुए।

गार्ड ऑफ ऑनर और भव्य स्वागत। 
एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर से उनका सम्मान किया गया। यह स्वागत उनके लिए किसी विजय यात्रा से कम नहीं था। शुक्रवार को उनके जमशेदपुर रवाना होने की खबर है, जहां जोर-शोर से उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।

बीजेपी में वापसी के संकेत। 
सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को रघुवर दास फिर से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। संवैधानिक बाध्यताओं के चलते राज्यपाल बनने से पहले उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा था। अब उनके लिए बीजेपी के दरवाजे फिर खुल रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

राजभवन का वादा निभाया। 
ओडिशा से विदाई के पहले रघुवर दास ने एक और दिल जीतने वाला कदम उठाया। झारखंड के 1000 आदिवासी बच्चों को उन्होंने भुवनेश्वर स्थित राजभवन की सैर कराई। यह वही वादा था, जो उन्होंने बच्चों से किया था।

दास ने इन बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, “आगे बढ़ने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए जुट जाएं। समर्पित प्रयास ही सफलता की कुंजी है।”

क्या कहते हैं संकेत?
रघुवर दास कीवापसी  झारखंड में फिर से राजनीतिक सक्रियता की ओर इशारा करता है, बल्कि उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता को भी साबित करता है। बीजेपी में उनकी वापसी एक नया राजनीतिक अध्याय खोल सकती है।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग
  • June 23, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट फॉर यू  डेस्क गिरिडीह । वर्ष 2027 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल करने तथा सभी जातियों की जाति आधारित…

Continue reading
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह
  • June 5, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

  • July 10, 2026
  • 47 views
16 साल पुराने अफीम खेती मामले में 27 आरोपी बरी, विशेष अदालत ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए

ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

  • June 23, 2026
  • 141 views
ओबीसी का जनगणना को लेकर गिरिडीह में प्रदर्शन, 2027 की जनगणना में अलग कॉलम की मांग

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

  • June 11, 2026
  • 111 views
गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग पर जोर

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

  • June 5, 2026
  • 280 views
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

  • June 4, 2026
  • 122 views
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर उठे सवाल, 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी बदलने की मांग

SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

  • June 4, 2026
  • 128 views
SIR-2026 अभियान शुरू: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त की अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील