HomeJharkhandGiridihचेक बाउंस मामले में रविन्द्र कुमार पांडेय गिरफ्तार, श्री लंगटा बाबा स्टील...

चेक बाउंस मामले में रविन्द्र कुमार पांडेय गिरफ्तार, श्री लंगटा बाबा स्टील की शिकायत पर हुई कार्रवाई

गिरिडीह : श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड उदनाबाद को फर्जी चेक भुगतान के मामले में अनमोल ट्रेडर्स के संचालक डुमरी के राँगामाटी निवासी रविन्द्र कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरिडीह कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को डुमरी थाना क्षेत्र से उनकी गिरफ्तारी हुई।

आरोप है कि अनमोल ट्रेडर्स के संचालक रविन्द्र कुमार पांडेय ने श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड से छड़ की खरीदारी के बदले आठ लाख सत्तर हजार पांच सौ बासठ रुपये का चेक दिया था, जो बार-बार बैंक में जमा करने के बावजूद बाउंस हो गया।

मामले में कंपनी के प्रतिनिधि हिमांशु प्रियदर्शी ने आरोपी के खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय में वाद दायर किया था। चेक बाउंस की घटना 4 अप्रैल 2024 से लेकर 24 जून 2024 तक कई बार दोहराई गई।

बताया गया कि कई बार मौखिक और कानूनी नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर अदालत में मामला दाखिल किया गया। इसके बाद न्यायालय से वारंट जारी हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular