HomeJharkhandसुदेश महतो को खाली करना होगा सरकारी घर, बनेगा हेमंत सोरेन का...

सुदेश महतो को खाली करना होगा सरकारी घर, बनेगा हेमंत सोरेन का नया ठिकाना 

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय को अस्थायी रूप से कांके रोड के आवास संख्या-05 में शिफ्ट किया जा रहा है। ये वही आवास है, जिसमें पिछले कई सालों से आजसू प्रमुख सुदेश महतो रह रहे थे। अब उन्हें यह घर खाली करना होगा।

क्यों हो रहा है बदलाव?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वर्तमान आवासीय परिसर की मरम्मत का काम होना है। जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक सीएम का आवासीय कार्यालय कांके रोड स्थित इस सरकारी भवन में शिफ्ट किया जाएगा। भवन निर्माण विभाग की ओर से इस फैसले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि आवास संख्या-05, जो पहले पूर्व मुख्य सचिव का घर था, अब मुख्यमंत्री का नया अस्थायी आवासीय कार्यालय होगा।
साल 2009 में यह आवास आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को आवंटित किया गया था। इस घर से आजसू पार्टी के सारे कामकाज होते थे, और सुदेश महतो खुद भी यहीं रहते थे। लेकिन अब यह घर सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular