HomeJharkhandविधान सभा परिसर के पास कल से निषेधाज्ञा लागू

विधान सभा परिसर के पास कल से निषेधाज्ञा लागू

रांची: झारखंड में विधानसभा का पहला सत्र सोमवार (9 दिसंबर) से शुरू होगा. 4 दिनों तक चलने वाले इस सत्र की तैयारी पूरी हो चुकी है. विधानसभा के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लगा दी गई है. विस परिसर के पास कल सुबह 8 बजे से निषेधाज्ञा लगाई गई है । एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. इस दौरान विधानसभा के 200 मीटर के दायरे में जुलूस, रैली, प्रदर्शन और घेराव आदि पर रोक रहेगी.

विधानसभा में कब क्या होगा !

9 दिसंबर को सबसे पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

10 दिसंबर को शेष विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

10 दिसंबर को ही नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.

11 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

11 दिसंबर को सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेगी.

12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी.

12 दिसंबर को ही अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular