विधायक जयराम महतो नंगे पांव क्यों आए विधान सभा !

0:00

परवेज़ आलम  की रिपोर्ट ………

झारखंड विधान सभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है।छठे विधान सभा के लिए चुनकर आए विधायकों को आज प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। सभी  81 विधायक विधान सभा आयेंगे पर चर्चा विधायक जयराम महतो की शुरू हो गई है । आज वे नंगे पांव विधान सभा पहुंचे तो खबर की सुर्खियां  बन गई । मीडिया ने सवाल किया तो क्या कहा जयराम ने “आप मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा और गिरजाघर जाते हैं तो चप्पल पहनकर जाते हैं । नहीं न । तो विधानसभा भी लोकतंत्र का मंदिर है जिससे झारखंड के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है तो फिर….

गरीब विधायक जयराम महतो : साधारण जीवनशैली बनी चर्चा का विषय. 

झारखंड के डुमरी विधानसभा से विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता जयराम महतो ने अपने सादगी भरे अंदाज से सबका ध्यान खींचा। सोमवार को विधानसभा में प्रवेश करते वक्त जयराम महतो बिना चप्पल-जूते के नंगे पांव पहुंचे। सदन के प्रवेश द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर मत्था टेककर उन्होंने सदन को ‘प्रमाण’ किया और फिर अंदर गए।

संघर्षशील विधायक का खास अंदाज. 

30 वर्षीय जयराम महतो को झारखंड का सबसे गरीब विधायक माना जाता है। सादगी और संघर्ष उनकी पहचान है। विधानसभा में प्रवेश के दौरान भी उनके पैरों में चप्पल नहीं थी, जो उनकी साधारण जीवनशैली को दर्शाता है। उन्होंने जिस अंदाज में सदन के प्रति सम्मान व्यक्त किया, वह उनके समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

युवाओं की आवाज उठाने का वादा . 

जयराम महतो ने चुनाव प्रचार से लेकर विधायक बनने तक युवाओं और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उनकी आक्रामक भाषण शैली और गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर जनता से संवाद करने का अंदाज उन्हें युवाओं में खासा लोकप्रिय बनाता है। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि वह रोजगार, स्थानीय नीति और झारखंड के विकास के मुद्दों को जोर-शोर से सदन में उठाएंगे।

जेएलकेएम ने बिगाड़ा बीजेपी-आजसू का समीकरण. 

विधानसभा चुनाव 2024 में जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने सिर्फ एक सीट जीती, लेकिन 71 सीटों पर चुनाव लड़कर करीब 12 लाख वोट हासिल किए। इनके कारण बीजेपी और आजसू पार्टी के कई उम्मीदवारों का सियासी गणित बिगड़ गया। जयराम महतो की पार्टी ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है।

संघर्षों से भरी जिंदगी. 

जयराम महतो की जिंदगी बचपन से ही संघर्षों से भरी रही है। खुद जयराम बताते हैं कि उनका जीवन मां के गर्भ से ही मुश्किलों में था। जन्म के तुरंत बाद अंधविश्वास के चलते उनकी नानी उन्हें अपने साथ ले गईं। गांव-घर के लोगों का मानना था कि उनके घर पर किसी बुरी शक्ति का साया है, जो बच्चों की मौत का कारण बनती है। जयराम अपनी मां का दूध तक नहीं पी सके।

सादगी बनी प्रेरणा. 

झारखंड में 81 विधायकों में जयराम महतो की संपत्ति सबसे कम है। उनका जीवन और संघर्ष आज भी उन्हें जमीन से जोड़े रखता है। विधानसभा में नंगे पांव पहुंचने का उनका यह अंदाज झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में नई प्रेरणा लेकर आया है।

 

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • April 16, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.   कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य…

Continue reading
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह
  • April 14, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जरीडीह [ पचम्बा ] में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 74 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 228 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 196 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 300 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 468 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 520 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह