HomeJharkhandआस्था के सामने महंगाई फीकी पड़ गई

आस्था के सामने महंगाई फीकी पड़ गई

महंगाई आस्था के सामने फीकी पड़ गई, 400 अंगूर 80 रुपये तक बिक रहे हैं।
लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर बुधवार को बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं, फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे महंगाई भी फीकी पड़ गई। श्रद्धालु सूप, ढकी और पूजा सामग्री जैसे कच्चा नारियल, कच्चा केला, आंवला, सीताफल, मूली, कच्ची हल्दी और अदरक की खरीदारी करते नजर आए। पचंबा से अलकापुरी चौक तक छठ पूजा की सामग्रियों से सजे बाजार में रौनक छाई हुई है। परंपरागत छठ गीतों की गूंज ने फिजाओं में मिठास घोल दी है, जिससे हर कोई त्योहार के रंगों में रंगा हुआ महसूस कर रहा है। छठ पूजा में कच्चे फलों और सब्जियों का विशेष महत्व है, इसलिए बाजार में कच्चा नारियल, कच्चा केला, कच्ची हल्दी, अदरक, मूली और सीताफल की मांग बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular