HomeJharkhandझारखंड का राजनीतिक माहौल गर्म एक-दूसरे पर तीखे हमले

झारखंड का राजनीतिक माहौल गर्म एक-दूसरे पर तीखे हमले

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के मतदान में अब केवल छह दिन शेष हैं, और राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने ‘एक वोट, सात गारंटी’ का वादा किया है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे प्रमुख नेताओं की जनसभाएं भी आयोजित हुईं, जहां

भाजपा के राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों झामुमो, कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी “विनाश के दूत” हैं, जिन्होंने जनता को धोखा दिया और चुनाव से पहले झूठे वादे कर सत्ता हासिल की, लेकिन किसी भी वादे को अब तक पूरा नहीं किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से की। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे ने भी योगी आदित्यनाथ के “बंटेंगे तो कटेंगे” वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि “बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी तुम हो।”

ऐसे में बुधवार को भी चुनावी सरगर्मियां और जुबानी हमले जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular