HomeJharkhandबंगाल सरकार द्वारा झारखंड में आलू रोक पर बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से...

बंगाल सरकार द्वारा झारखंड में आलू रोक पर बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से हल निकालने को कहा!

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा झारखंड में आलू के ट्रकों को आने से रोकने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है। उन्होंने हेमंत सोरेन से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात कर इस समस्या को तुरंत हल करने का अनुरोध किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले से महंगाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। बंगाल से झारखंड आ रहे सैकड़ों ट्रकों को वापस लौटा दिया गया है, जिससे सब्जी मंडियों में केवल कुछ दिनों का ही स्टॉक बचा है। कम आपूर्ति के कारण आलू की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, और यह आम लोगों की रसोई से गायब हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि हेमंत सोरेन ममता बनर्जी से बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकालें और झारखंड में आलू की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि राज्य के लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular