HomeJharkhandझारखंड : CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की तारीख बढ़ी, जाने...

झारखंड : CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की तारीख बढ़ी, जाने कब तक दे सकते आवेदन

अगर आप झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इन स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है। पहले यह तिथि 10 फरवरी निर्धारित थी, लेकिन अब छात्रों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
फिलहाल झारखंड में 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हो रहे हैं, और सरकार की योजना अगले कुछ वर्षों में 4,000 से अधिक ऐसे स्कूल खोलने की है। ये स्कूल CBSE पैटर्न पर आधारित हैं और छात्रों को स्मार्ट क्लासरूम, लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, मैथ्स लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा, यहां पुस्तकालय और खेल-कूद की भी बेहतर व्यवस्था है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शिक्षा दी जाती है, खासतौर पर अंग्रेजी बोलने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular