HomeJharkhandझारखंड के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 64.86 प्रतिशत पड़े वोट

झारखंड के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 64.86 प्रतिशत पड़े वोट

झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर बुधवार को प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चुनाव आयोग ने भी यह स्वीकार किया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। चुनाव आयोग ने 5.00 बजे सम्पन्न हुए मतदान के बांद आंकड़ा भी जारी किया है। दिन की समाप्ति के बाद पूरे झारखंड में वोटों का औसत 64.86 प्रतिशत रहा। जिन 43 सीटों पर मतदान आज हुए हैं, अगर इन सीटों के 2019 के विधानसभा चुनाव के मतदान से तुलना करें तो इस बार वोटिंग थोड़ी कम हुई है। 2019 में इन 43 सीटों पर 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम पांच बजे के बाद जो अंतिम आंकड़ा आया है उसके अनुसार तमाड़ में 67.12 %, राँची -में 51.5 % , हटिया में 58.2 %, कांके में 57.89 % और मांडर में 72.13 % मतदान हुआ। रांची में 2019 की तरह की 51.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular