हेमंत के शपथ मे जुटेंगे देश के सियासी सूरमा: रांची में ‘राजनीति का महाकुंभ’

0:00

परवेज़ आलम की रिपोर्ट…….

रांची के आसमान पर सियासी सितारों की जगमगाहट, क्योंकि 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीति का महाकुंभ बनने जा रहा है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने रांची पहुंचेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह विपक्षी एकता का मंच भी बनेगा, जिसमें कई अन्य बड़े नेता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

राजनीति के सितारे करेंगे शिरकत
समारोह में माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंता रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है।

सभी मेहमान बनेंगे राजकीय अतिथि
शपथ ग्रहण में आने वाले इन नेताओं को राज्य सरकार ने राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इसके लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अतिथि 28 नवंबर को रांची पहुंचेंगे और उसी दिन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट जाएंगे।

दिल्ली से रांची तक न्योते की गूंज
हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया है। हालांकि, उनकी उपस्थिति को लेकर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

‘नई राजनीति’ की झलक का दावा
रांची में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ सत्ता के हस्तांतरण का मंच नहीं, बल्कि विपक्षी एकता और सियासी रणनीतियों के प्रदर्शन का एक ऐतिहासिक अवसर बन सकता है। क्या झारखंड की धरती से देश की राजनीति को कोई नया संदेश मिलेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

 

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त
  • May 7, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह : डीसी रमनिवास यादव ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा…

Continue reading
गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज
  • May 7, 2026

0:00    ZRUCC सदस्य अरुण जोशी ने GM को लिखा पत्र द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क. गिरिडीह:  गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर स्थित सलेया रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

  • May 9, 2026
  • 172 views
गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा आयोजन, 74 हजार से अधिक मामलों का निपटारा, 12 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

  • May 8, 2026
  • 311 views
गिरिडीह: डुमरी में भयावह सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर मचाई तबाही, 3 की मौत

जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

  • May 7, 2026
  • 182 views
जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें: उपायुक्त

गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

  • May 7, 2026
  • 355 views
गिरिडीह:सलेया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

  • April 28, 2026
  • 493 views
झारखंड के माइका उद्योग को नई उड़ान देने की तैयारी, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर

  • April 26, 2026
  • 249 views
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अहम बैठक, CCTV सुधार पर जोर