HomeJharkhandJBVNL ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने की अपील की, समस्या होने...

JBVNL ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने की अपील की, समस्या होने पर इस टोल-फ्री नंबर पर करें कॉल

JBVNL की उपभोक्ताओं से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की अपील

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने का आग्रह किया है। निगम ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर इंस्टॉल कराना है, वे अपने क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।

मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर करें अपडेट

JBVNL ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि जिनके बिजली कनेक्शन से उनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे इसे अपडेट कराएं। उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर या क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। नंबर अपडेट होने के बाद बिजली बिल व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा, साथ ही उपभोक्ता व्हाट्सएप के जरिए भी अपना बिजली बिल डाउनलोड कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular