Jharkhand weather update: 3 दिन लगातार बारिश, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

0:00

झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, ओलावृष्टि और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची समेत पूरे झारखंड में 22 फरवरी तक गरज, तेज हवा और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक, इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। हालांकि, रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, बदलेगा मौसम का रुख

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देश के उत्तरी भाग में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक निम्न दबाव क्षेत्र बना है, जिससे हवा की दिशा बदल रही है। इसका असर झारखंड में अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा।

इन जिलों में अधिक प्रभाव

20 और 21 फरवरी को सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओलावृष्टि, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 22 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा और लोहरदगा में ओलावृष्टि के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दिन पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बादल छाए, तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव

राज्य में मौसम में बदलाव के संकेत पहले से ही दिखने लगे हैं। बुधवार को कई इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रांची का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में सबसे कम 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में गरज, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। 20 से 22 फरवरी तक बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि 23 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • April 16, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.   कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य…

Continue reading
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह
  • April 14, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जरीडीह [ पचम्बा ] में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 74 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 229 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 196 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 300 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 468 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 520 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह