HomeJharkhandराज्य की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, इस तारीख को मिल सकती...

राज्य की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, इस तारीख को मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की धनराशि।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को दूसरे अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी। इसके बाद विधि विभाग ने अधिसूचना जारी की, और वित्त विभाग ने भी आदेश पारित कर दिया। महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस योजना के स्वीकृति आदेश के लिए मुख्यमंत्री को फाइल भेजी है। चूंकि मुख्यमंत्री स्वयं इस विभाग के मंत्री हैं, संभावना है कि जल्द ही महिलाओं के खातों में मंइयां सम्मान योजना की धनराशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राज्य की लगभग 55 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। नोडल विभाग (महिला एवं बाल विकास) ने मुख्यमंत्री से तारीख तय करने का अनुरोध किया है। सूत्रों का कहना है कि क्रिसमस से पहले लाभार्थियों के खातों में पैसे जमा कर दिए जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग को बजट में सबसे अधिक राशि
हाल ही में आयोजित विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 11,697 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए सबसे अधिक 6,390 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी राशि आवंटित की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular