HomeJharkhand"ना बटेंगे, ना कटेंगे, राजनीतिक रूप से जरूर परास्त करेंगे।" सीएम...

“ना बटेंगे, ना कटेंगे, राजनीतिक रूप से जरूर परास्त करेंगे।” सीएम सोरेन

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने “बटेंगे तो कटेंगे” के जवाब में कहा, श्री सोरेन शनिवार को रांची आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने चुनाव, बीजेपी और नई सरकार की संभावनाओं से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। अपने निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले नहीं देखी जाती थीं। उन्होंने कहा, “मेरे सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, लेकिन मुझे इस पर कुछ अधिक कहने की जरूरत नहीं है। देश देख रहा है कि संवैधानिक एजेंसियां किसके खिलाफ और किस मापदंड पर काम कर रही हैं। क्या आपने चुनाव के बीच में इस तरह की कार्रवाई देखी है? 2014 के पहले ऐसी घटनाएं बहुत कम होती थीं।”
बीजेपी द्वारा कथित घुसपैठिए के मुद्दे पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि हर सवाल का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी नहीं है और उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता “बहुत बौद्धिक लोग हैं” लेकिन गरीबों और वंचितों के मुद्दे उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण है चुनाव में जीत और सरकार बनाने के बारे में उन्होंने कहा 23 नवमबर को नतीजे आएगे तो जवाब खुद मिल जाएगा। बताया गया कि सुनील श्रीवास्तव और उनकी पत्नी के घर सहित रांची और जमशेदपुर के लगभग 9 स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। नौकरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी भी सरकारी नौकरियां लंबित हैं, वह सुनिश्चित करेंगे कि ये पूरा हों और इस प्रक्रिया में किसी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular