HomeJharkhandप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर

RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं, जहां वे न्यू मार्केट से ओटीसी ग्राउंड तक रोड शो करेंगे। इसे लेकर प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है।
रोड शो के लिए न्यू मार्केट चौक से पिस्का मोड़ तक दोनों ओर दो परतों में बैरिकेडिंग की जा रही है, जिससे वहां की दुकानें ढक गई हैं और आने-जाने वाले लोगों को असुविधा हो सकती है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, रविवार को रातु रोड से जुड़ने वाले सभी ब्रांच रोड पर बैरिकेडिंग की जाएगी और वहां सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। कब्रिस्तान के पास की नाली को कपड़े से ढक दिया गया है, और जलजमाव से बचने के लिए पानी निकासी की व्यवस्था भी की जा रही है। रोड पर एंटी-स्मोक गन वाहन और स्वीपिंग मशीन भी तैनात किए गए हैं ताकि रास्ता पूरी तरह से साफ रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular