HomeJharkhandरॉयल्टी के 1.36 लाख करोड़ के मामले पर बाबूलाल मरांडी का जवाबी...

रॉयल्टी के 1.36 लाख करोड़ के मामले पर बाबूलाल मरांडी का जवाबी हमला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछे ये सवाल।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 1.36 लाख करोड़ के मामले में एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है। साथ ही उन्होंने मुख्मंत्री हेमंत सोरेन से कुछ सवाल भी किए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रुपये कोयला रॉयल्टी के दावे पर जनता को सच्चाई जानने का हक़ है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये सवाल पूछे हैं

  1. यह बकाया किस-किस साल का है और किस किस योजना/परियोजना का है?
  2. 1.36 लाख करोड़ रुपये की राशि का आधार क्या है?
  3. यूपीए शासनकाल और शिबू सोरेन के कोयला मंत्री रहते हुए कितनी राशि वसूली गई थी?

सलाव पूछते हुए आगे उन्होंने कहा कि पारदर्शिता क्यों नहीं? झारखंड के भ्रष्टाचार से भरे इतिहास को देखते हुए, जनता सबकुछ जानना चाहती है। सही दस्तावेज़ और तथ्यों को पारदर्शिता के साथ सामने रखें तब बात करें। बीजेपी झारखंड और झारखंडियों के हर अधिकार के लिए खड़ी है, जहां भी ज़रूरत होगी हम आपके साथ खड़े होंगे। लेकिन झूठे आंकड़े और फर्जी दावे बर्दाश्त नहीं होंगे। सच्चाई पर चलिएगा तो हम हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बकाया-बकाया का हौव्वा खड़ा कर कहीं आप जानबूझकर आगे मंईयां सम्मान योजना की राशि देने में विफलता के दोषारोपण की भूमिका तो तैयार नहीं कर रहे? झूठी राजनीति छोड़िए, झारखंड के असली मुद्दों पर ध्यान दीजिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular