HomeJharkhandरांची में आवास बोर्ड के खाली फ्लैट के आवंटन के लिए लॉटरी,...

रांची में आवास बोर्ड के खाली फ्लैट के आवंटन के लिए लॉटरी, सोमवार से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

रांची में आवास बोर्ड के खाली फ्लैटों के आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन की शुरुआत सोमवार से हो गई है। आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान ने जानकारी दी कि यह प्रक्रिया 10 मार्च तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि रांची के बाद हजारीबाग और फिर जमशेदपुर में भी लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जमशेदपुर में एक, दो और तीन बेडरूम के कुल 241 पुराने फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनमें एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और इडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। इच्छुक आवेदक इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

सोमवार को वे आदित्यपुर स्थित आवास बोर्ड कार्यालय में कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में बोर्ड की खाली पड़ी जमीन पर नए प्रोजेक्ट लाने की योजना पर काम हो रहा है, जिसके लिए कार्यपालक अभियंता से प्रस्ताव मांगा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular